कानूनसामाजिक

धारा 40 के तहत निष्कासित सरपंच की जगह ग्राम पंचायत बेंगची मे सर्वसम्मति से नीता विवेक पटेल बनी सरपंच

बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अन्तर्गत जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत बेंगची के सरपंच दुलार साहू ने अपने चहेते को लाभ पहुँचाने के नियत से पत्नी के नाम राशि आहरण कर गबन किया था इसलिए एसडीएम सारंगढ़ ने सरपंच दुलार साहू को दोषी करार देते हुए 14 दिसंबर को पंचायत राज अधिनियम धारा 40 के तहत पद से पृथक कर दिया था तथा सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला को सौंप दिया गया था,जिससे सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला के द्वारा स्थानापन्न सरपंच चुन कर कार्यालय मे प्रेषित करने को नोटिस जारी किया था इसलिए आज ग्राम पंचायत कार्यालय बेंगची मे स्थानापन्न सरपंच चुनने कि प्रक्रिया शुरू हुआ जिसमें नीता विवेक पटेल को सर्व सम्मति से ग्राम पंचायत बेंगची के सरपंच पद पर मनोनीत किया गया, जिससे पूरे ग्राम पंचायत में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है इस मौके पर सभी पंचगण एवं सभी गणमान्य नागरीकगण उपस्तिथ रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.8 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button