कानूनक्राइम

सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कुदरगढ़ी जंगल से 08 जुआरियो को 52 परी ताश खेलते किया गिरफ्तार

जुआरियों के पास से बीस हजार पांच सौ रुपए (20500) किया जप्त

सरिया:- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ निमिशा पाण्डेय) एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर रूपये 20500/- एवं 52 पत्ती ताश के साथ 08 आरोपियों को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 20.05.2025 के करीबन 18.30 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कुदरगढी विश्वासपुर मार्ग में रोड किनारे जंगल में करीबन 12-15 लोगों द्वारा 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। उपरोक्त सूचना पर घटनास्थल ग्राम कुदरगढी विश्वासपुर मार्ग में रोड़ किनारे जंगल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवही किया गया जिसमें कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये एवं 01. सुरत जायसवाल पिता मदन जायसवाल, उग्र 28 सा० भीमसेनडीह थाना सारंगढ़. 02 उमेश यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 26 वर्ष, साकिन चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर, 03. नवीन मेहर पिता स्व० साधुराम मेहर, उम्र 38 वर्ष, वार्ड नं. 06 मालीपारा थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती 04. फागुलाल देवांगन पिता खिलेश्वर देवांगन उम्र 38 वर्ष, साकिन चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर, 05. सीताराम देवांगन पिता पिताम्बर उम्र 38 वर्ष वार्ड नं0 14 साकिन चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर, 06. ऋषि चौहान पिता स्व. मेहत्तर चौहान उम्र 34 वर्ष, सा० बरहागुड़ा थाना चन्द्रपुर 07 टीकाराम देवांगन पिता गोपीनाथ उम्र 35 वर्ष साकिन चन्द्रपुर वार्ड नं 01. 08. अमरलाल यादव पिता पुरूषोत्तम यादव वार्ड नं० 03 चक्रधर थाना चन्द्रपुर  जिला सक्ति को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का  जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से पेश करने पर रूपये 20500/- व 52 पत्ती ताश य प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ०ग० जुआ प्रति० अधि० के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, प्र० आर० रामकृष्ण साहू, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, रामकुमार पटेल, श्रवण टंडन, दिलीप स्नेही, प्यारेलाल साहू, दिलीप साहा और साइबर सेल प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी एवं उनके टीम का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button