कानूनशिक्षा

रोहिनापाली और सिलादेई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए 31 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2024/महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के ग्राम रोहिनापाली और सिलादेई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 31 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। ग्राम रोहिनापाली के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन जमा किया जाना है।

इसी प्रकार ग्राम सिलादेई के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोसीर में आवेदन जमा किया जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए योग्यता 12वी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए।

गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो। निवास प्रमाण पत्र में सरपंच और सचिव का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 12वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button