
महासमुंद : सामाजिक कुरीतियां समाज, देश व प्रदेश की प्रगति में बाधक है। इसलिए इन्हे समाप्त करने के लिए आमजन को आगे आना चाहिए और सरकार व प्रशासन को सहयोग देना चाहिए। यह बात पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर तैलिक साहू वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अतिथी के रुप अशवंत तुषार साहू शामिल में हुआ।

उन्होंने कहा की लोगों को रूढि़वादी विचारधारा व प्राचीन मानसिकता में बदलाव लाने का आह्वान करते हुए कही।
तुषार ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है। इसलिए समाज की पुरानी मानसिकता को त्याग कर लड़कियों को लड़कों के बराबर समझना चाहिए तथा उन्हे शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियां समाज पर धब्बा है।

सरकार व जिला प्रशासन द्वारा इन्हे प्रभावी ढग से रोकने के लिए कडे़ कदम उठाए जा रहे है परतु लोगों को जागरूक करके और सामाजिक अभियान चलाकर ही इस बुराई को समाप्त किया जा सकता है। तुषार ने सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित आमजन का आह्वान किया है कि वे कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा सहित सभी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में अपना सकारात्मक सहयोग दें।






