
सारंगढ़:- आज दिनांक 30 /01/2024 को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत सारंगढ के सभा कक्ष में परियोजना निदेशक द्वारा जिला ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा किया गया जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-17से 2023तक के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है ।

अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है।आवास प्लस के हितग्राहियो का ग्राम सभा अनुसार पात्र अपात्र की जानकारी कारण सहित समीक्षा किया गया जिन ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा कार्यवाही प्रस्ताव नही आया है उसे जल्द मांगने का निर्देश दिया गया।

अगले सप्ताह से जिन जिन तकनीकी सहायक का आवास पूर्णता कम रहेगा उनको प्रति ब्लॉक से 2- 2को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।अनुपस्थित तकनीकी सहायको को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। आवास स्वीकृति के नाम से या क़िस्त जारी करने के नाम से किसी ब्यक्ति द्वारा हितग्राहियो से राशि मांग बर्दास्त नही की जाएगी।NRLM अंतर्गत SHG को RF, CRF ,समूह निर्माण ,समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा किया गया।
स्वच्छा भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यकिगत,सामुदायिक ,शौचालयनिर्माण,mis एंट्री,आदि की समीक्षा किया गया। मनरेगा अंतर्गत सभी बिन्दुयो पर विस्तृत समीक्षा किया गया समीक्षा में CEO jp, SDO Res, po मनरेगा,PMAYG टीम,SBM टीम,NRLM टीम,उपस्थित रहे।






