
सारंगढ-बिलाईगढ़:- कलेक्टर के एल चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक ने आज दिनांक 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को प्रातः 8 बजे से पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत महाअभियान चलाया जा रहा है।

आज ग्राम पंचायत अमझर के आवास हितग्राहि जानकी और तपस्या के आवास का भूमिपूजन जिला पंचायत परियोजना निदेशक द्वारा किया गया और हितग्राहियों को प्रेरित करते खुशनुमा माहौल में वर्ष 2016 -17 से 20122-23तक के प्रथम क़िस्त प्राप्त अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करने 512 आवासों में भूमिपूजन , लेआउट ,नीव खुदाई किया गया ।

जिसमे समस्त ग्रामवासी जनप्रतिनिधि सरपंच,पंच,व सचिव,रोजगार सहायक ,NRLM कैडर्स आदि उपस्थित रहे।







