कानूनराजनीतिसामाजिक

जनपद पंचायत सारंगढ़ में अध्यक्ष मंजू मालाकार ने किया ध्वजारोहण

सारंगढ़:- जनपद पंचायत कार्यालय में श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष ने झंडारोहण किया राष्ट्रगान की धुन के साथ महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नवनिर्वाचित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्र कुमार नेताम ने प्रतिमा के समक्ष श्रीफल फोड़ा, जनपद पंचायत के सीईओ अभिषेक बनर्जी ने सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों अतिथियों गणमान्य जन अधिकारियों जनपद सदस्य सरपंच सचिव विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, संजय दुबे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री, मितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ, विनोद भारद्वाज जिला महासचिव युवा कांग्रेस, श्रीमती तोश कुमारी खांडेलकर एसडीओ आर आईएस, युवराज पटेल मनरेगा पीइओ, कामता अंबेडकर आदि जन शामिल रहे।

तत्पश्चात सारंगढ़ लोक निर्माण विश्राम गृह में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सीता चिंता पटेल के साथ कांग्रेस जन शामिल हुए एवं गणतंत्र पर्व की शुभकामनाएं दी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button