
सारंगढ़:-जिले में भीषण गर्मी के दिनों में आम जनता की प्यास बुझाने के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने जिला मुख्यालय के जनपद परिसर में शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ किया। जिससे आने जाने वाले राहगीरो को तपती दुपहरी में यहां ठंडा पानी मिलेगा।

अब यहां 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। इससे पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब यह समस्या खत्म हो गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान किशन जयसवाल APO मनरेगा, शांतिलाल PMAYG समन्वयक,निखिल अकाउंटेट, हृदय रात्रे Ast प्रोग्रामर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






