कानूनशिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन  व गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति से
ओतप्रोत नृत्यों से बांधा समां

रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ के संयुक्त संयोजन में विगत दिनांक 15 अगस्त 2024 भारत की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,विशिष्टअतिथि डायरेक्टर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन श्रीमती तृप्ति अग्रवाल,  ग्राम पंचायत एकताल के पूर्व सरपंच श्री रमेश गुप्ता एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी तथा गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्री एस .के पांडे द्वारा मां सरस्वती व मां भारती की पूजा अर्चना किया गया।

तथा समारोह के मुख्य अतिथि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई एवं समवेत स्वर में उपस्थित सभी ने राष्ट्र गान का गायन किया ।कॉलेज परिसर भारत माता की जय ,वंदे मातरम् ,जय हिंद के जयघोष से गुंजायमान हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल
धनुहारडेरा रायगढ़ के प्राचार्य श्री सतीश कुमार पाण्डे ने स्वागत अभिभाषण में समारोह के अतिथियों  का हार्दिक अभिनंदन करते हुए 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर केंद्रित विचार विस्तार पूर्वक रखे। उन्होंने कहा कि हमारा देश पूर्व में सोने की चिड़िया कहलाता था। आज हमें भारत को फिर से  सोने की चिड़िया  बनाने के लिए प्रण लेना होगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  स्वतंत्रता दिवस को भारत की संस्कृति, एकता और संविधान का प्रतीक भी माना जाता है। यह दिन हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को समझने का मौका भी प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को मजबूत बनना पड़ेगा।आप मजबूत और सुदृढ़ बनिए फिर अपने घर वालो ,आसपास अपने परिचितों को समाज को फिर राज्य  को मजबूत बनाइए देश अपने आप मजबूत बन जाएगा ।

आप नवभारत के निर्माणकर्ता हैं इस नव निर्माण में आपको अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा।समारोह के मुख्य अतिथि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष  ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत की आजादी के एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें आजादी बहुत मुद्दतों, संघर्षों से स्वतंत्रता सेनानियों महापुरुषों और लाखों  बलिदानियों के बलिदान से प्राप्त हुआ है।हमें देश की आजादी के महत्व और कीमत को समझना होगा। भारत की एक सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था है।उन्होंने  विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वही विद्यार्थी अपने छात्र जीवन में सफल और लक्ष्य को हासिल करेगा जो कड़ी परिश्रम व पूरी ईमानदारी से खूब मन लगाकर अध्ययन अध्यापन कार्य करेंगे। 


आभार व्यक्त करते हुए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने कहा कि भारत को उपमहाद्वीप कहा जाता है। भारत की एकता, अखंडता व विविधता इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।हमें देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने  देशभक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्यों सराहनीय प्रस्तुति दी ।कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने दी देशभक्तिमय मनमोहक प्रस्तुति
78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के  गरिमामय अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन व गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा, रायगढ़ के विद्यार्थियों ने मिलीत रूप से देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देकर  सबका मन मोह लिया जिसकी सराहना अतिथियों ने की।


समारोह में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच एकताल श्री रमेश गुप्ता , कॉलेज से प्रो विवेक कांबले,श्री नरेंद्र प्रधान, श्री विद्यानंद पटेल,श्री दिनेश पटेल, प्रो शरद पंडा ,प्रो केशव पटेल ,प्रो भरत सिदार, प्रो वीरेंद्र ठेठवार,प्रो अंजु पटेल, प्रो मयंक शीतल डनसेना,प्रो हिमा पटेल,  प्रो मुक्तेश्वर प्रधान,प्रो बसंत बंजी,स्कूल से श्रीमती शांति महंत,प्रतिभा पटेल,दीक्षा प्रधान,टिकेश्वरी साहू,अनिता प्रधान,अनिता मेहर,छोटी मेहर, राखी प्रधान, समस्त शैक्षणिक
अशैक्षणिक स्टॉफ सहित अधिक संख्या में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाईड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ की उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button