कानूनक्राइम

सरिया पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी जटाधारी साहू पिता सुदर्शन साहू उम्र 53 वर्ष सा लुकापारा

मृतक फणीन्द्र साहू पिता जटाधारी उम्र 26 वर्ष सा लुकापारा

सारंगढ़, बिलाईगढ़;- मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी कृष्ण कुमार साहू सा लुकापारा थाना सरिया ने आज दिनांक 25/6/24 को थाना सरिया उपस्थित होकर बताया कि मेरे भतीजा फणीन्द्र साहू उम्र 26 वर्ष को उसके पिता जटाधारी ने कुल्हाड़ी से गले में वार करके भतीजा फणीन्द्र की हत्या कर दी है। प्रार्थी की सूचना पर अप क्र 99/24 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। जिस दौरान विवेचना तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी जटाधारी साहू पिता सुदर्शन साहू उम्र 53 वर्ष सा लुकापारा थाना सरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका लड़का मृतक फणीन्द्र शराबी प्रवृत्ति का था तथा आये दिन शराब पीकर पूरे परिवार को गाली गलौच,लड़ाई झगड़ा करते रहता था समझाने पर भी नही मानता था।

कल दिनांक 24/6/24 को शाम 06/00 बजे शराब पीकर पूरे परिवार को गाली गलौच कर रहा था l उसे समझाने पर वह घर से बाहर चला गया l रात में 12/00 बजे आकर फिर से घर वालों से लड़ाई झगड़ा करने लगा। फणीन्द्र द्वारा लड़ाई झगड़ा करने के बाद बरामदे में सो जाने के बाद वह गुस्से मे आकर 2:30 बजे घर में रखे कुल्हाड़ी से फणींद्र के गले में कई बार वार कर उसकी हत्या कर दिया l
आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा हैl

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button