कानूनक्राइम

सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही:250 Kg अवैध गांजा के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार

सब्जी के आड़ में कर रहा था गांजा तस्करी,बाजार में गांजे की कीमत पच्चीस लाख रुपए

आरोपी उदय नारायण कछवाहा कछवाहा उम्र 22 वर्ष सा वार्ड नं 02 हिंडोरिया, जिला दमोह ( मध्यप्रदेश)

सरिया/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारियों को जुआ ,सट्टा, शराब ,अवैध मादक पदार्थ गांजा मे संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है |

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर दिनांक 27/06/24 को थाना प्रभारी सरिया उनि प्रमोद यादव को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सुचना मिला की उड़ीसा तरफ से SML माजदा गाड़ी क्र CG07 BR 9667 में एक व्यक्ति पत्ता गोफी सब्जी बोरी के नीचे गांजा लेकर सरिया तरफ आ रहा है की सुचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ ASI रामकुमार मानिकपुरी,प्र आर. अर्जुन पटेल,नरेंद्र साहू, आर.अमर खूंटे, राजकुमार,अनुज गवाह शक्राजीत पटेल ,जीतराम पटेल तौलकर्ता राहुल निषाद को मुखबीर सुचना से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ भठली मार्ग में राइस मिलके पास घेराबंदी किया गया जो कुछ समय बाद SML वाहन क्र CG07 BR 9667 ओडिसा तरफ से आते दिखा जिसे रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम उदय नारायण कछवाहा पिता राकेश कछवाहा उम्र 22 वर्ष वॉर्ड न 2 दमोह,जिला दमोह मध्यप्रदेश निवासी बताया !

गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर खाली कैरेट और पत्ता गोभी के बोरी के नीचे 07 बोरी में कुल 250 पैकेट प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलो कुल 250 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2500000 ( पच्चीस लाख रुपए) मिला !आरोपी से पूछताछ करने पर बलांगीर ओडिसा से गांजा लेना तथा बिलासपुर ले जाकर बिक्री करना बताया!

उक्त मादक पदार्थ गांजा के खरीदी बिक्री एवं परिवहन करने के संबंध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर बरामद कुल मादक पदार्थ गांजा 250 किलो कीमती 2500000 रु घटना मे प्रयुक्त SML माजदा वाहन क्रमांक CG07 BR 9667 कीमती 500000रु एक नग वीवो कम्पनी का मोबाइल कीमती 10000 कुल कीमती 3010000 रू ( तीस लाख दस हजार रुपए) को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक प्रमोद यादव, सहाउप निरी रामकुमार, प्र आर अर्जुन पटेल,नरेंद्र साहू,सुरेंद्र सिदार आर राजकुमार,अमर खूंटे,अनुज सिदार ,विजय साहू और सम्पूर्ण थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button