कानूनशिक्षासंगठनसामाजिक

लिपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष बने विद्यानंद सिदार,कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

सारंगढ़:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष कमलकांत संवर्णकार के अध्यक्षता में लिपिक संघ का बैठक तहसील कार्यालय बरमकेला में आयोजित किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से विद्यानंद सिदार को नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिपिक संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लिपिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने बढ़ाई एवं शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि इससे पूर्व विद्यानंद सिदार लरिया संवरा समाज के बरमकेला तहसील अध्यक्ष और समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहकर संवरा समाज की सेवा भी कर चुके है।

समाज के पदाधिकारियों ने दी बधाई

सवरा समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने विद्यानंद सिदार को लिपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button