शिक्षासंगठनसामाजिक

समाज में शिक्षा के लिए संकल्प सामुहिक रुप से मजबूत हो तो समाज में शिक्षा का विकास अवश्य होगा: रामेश्वर चौहान जिला कोषाध्यक्ष

रायगढ़/सुधीर चौहान:-चौहान समाज रायगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर चौहान ने अपने समाज में शिक्षा और विकास हेतु एक बहुत सुंदर संदेश दिया है। उन्होंने कहा की चौहान समाज में शिक्षा के लिए संकल्प शिक्षा में संकल्प सामुहिक रुप से मजबूत होगा ! तो समाज में शिक्षा का विकास अवश्य होगा! हमारा समाज गरीब समाज है ! हमारे समाज के बच्चों को शिक्षा का विकास माता पिता, नेतृत्व, संगठन मिल कर सतत् मार्गदर्शन करने से समाज के बच्चों का शिक्षा में गुणवत्ता का विकास होगा !


हमारे चौहान समाज में समस्त अठगंवा विकास खंड जिला रायगढ़ में अपने अठगंवा में बच्चों का गुणवत्ता विकास 10 वर्ष तक मार्गदर्शन करने का निणय लें ! हमारे समाज के सभी परिवार के बच्चों का मार्गदर्शन करना हमारा नैतिक कर्तव्य है ! समाज के सभी परिवार के पुत्र पुत्रीयां शिक्षा से आत्मनिर्भर होगें ! तो हमारे परिवार का विकास के साथ साथ समाज का भी विकास होगा ! अच्छा शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरी/प्रायवेट सेक्टर /स्वयं का ब्यवसाय /कर जीवन स्तर का सुधार होगा ! जब परिवार के बच्चों रोजगार शिक्षित आत्मनिर्भर होंगे ! तो परिवार का रहन सहन खान पान ब्यवहार सामाजिक सोच परिवारिक परिवेश सभी में सुधार होगा ! हमारे समाज के बच्चों का गुणवत्ता विकास, महत्व ही हमारा लक्ष्य है !


हमारे समाज के सभी परिवार में पढ़ने वाले बच्चों (प्राथमिक से उच्च शिक्षा) तक सर्वे कार्य करना है ! सर्वे कर सभी बच्चों को समय समय में मार्गदर्शन और मानटरिंग सतत् रूप से किया जावे ! बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने को मोटिवेट, प्रोत्साहित किया जावे !
उच्च शिक्षा प्राप्त बच्चों कोचिंग करने और बेरोजगार बच्चों को प्रायवेट सेक्टर में कार्य करने को प्रोत्साहित किया जावे ! हमारे समाज के बच्चों घर में बेरोजगार न बैठें !
शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र है ! परिवार को विकास करेगा ! परिवार विकास से समाज का विकास होगा ! शिक्षा परिवार का परिवेश सहन सहन, खान पान, संगति, ज्ञान समझ, और अपने आने वाले पीढ़ी को विकास के मुख्यधारा में मार्ग प्रशस्त करेगा ! हर परिवार का विकास ही समाज का विकास है !
साथ मे हमारे समाज में एकता, नशामुक्ति, महिला शशक्तिकरण का कार्य किया जावे!
रामेश्वर चौहान तमनार जिला कोषाध्यक्ष चौहान समाज जिला रायगढ़ अपने अठगंवा में घर घर सर्वे कर शिक्षा में गुणवत्ता विकास पर कार्य कर रहे हैं !

चौहान जी ने अपने समाज के समस्त जिला पदाधिकारी, विकास खंड, अठगंवा पदाधिकारीयों से आग्रह, निवेदन है की अपने अपने अठगंवा माह में एक दिन अपना अमूल्य समय समाज, समाज के बच्चों में शिक्षा पर बच्चों का सर्वे कर बच्चों के गुणवत्ता विकास पर कार्य करें !

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button