कानूनसामाजिक

बिजली बिल दर बढ़ोतरी व कटौती के विरोध मे सरकार के खिलाफ सरिया ब्लॉक कांग्रेस ने चौक मे एक दिवसीय किया धरना प्रदर्शन

बिजली की आँखमिचौली बढ़ोतरी को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

कटौती दर मे बढ़ोतरी बिजली दर को वापस नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन

सरिया/सुधीर चौहान:- आज 8 जुलाई को 10 बजे से 12 बजे तक प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के दिशा निर्देशा नुसार प्रदेश भर मे धरना का आयोजन रखा गया जिसमे बिजली गुल की समस्या और बिजली की बिल मे बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार के विरोध मे आज सरिया अटल चौक के पास ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की आगुवाई मे काँग्रेसी साथियों के साथ आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन रखा गया ।

जब से आई भाजपा सरकार तब से छाई बिजली की हाय तोबा

जब से राज्य मे भाजपा की सरकार आई है तब से जब देखो बिजली की समस्या बनी हुई है बार बार कटौती से आम जन परेशांन है ग्रामीण मजदूर व्यापारी किसान सभी भुगत रहे और अभी बिजली की बिल मे भी 20% की बढ़ोतरी कर दिया गया जिसमे सभी ने सरकार के उपर नाराजगी बनी है सभी मे रोष व्याप्त है अगर बिजली बिल मे बढ़ोतरी मे कम नही किया गया और बिजली की कटौती को भी बंद नही किया गया तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंच के माध्यम से दिया गया है।
धरना प्रदर्शन का संचालन हिमांशु महाराज के द्वारा किया गया सबोधन के रूप मे सर्वप्रथम ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने बिजली की आँखमिचौली बार बार कटौती और बिजली की दर मे बढ़ोतरी के बारे मे बताते हैं राज्य की भाजपा सरकार को जन विरोधी बताये और विरोध मे जमकर नारेबाजी किये वही युवा काँग्रेस अध्यक्ष बेद चौहान ने भी विष्णु सरकार की विफलता करार दिया व एन एस यू आई अध्यक्ष निखिल डंनसेना ने भी भाजपा सरकार पर विरोध किये पहले कांग्रेस की सरकार मे बिजली हाफ का फायदा मिलता था भाजपा राज आते ही लूट चालू वही काँग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता प्रवक्ता सरिया के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वर्तमान पार्षद श्री शरद यादव ने अपने उद्बोधन मे भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर भाजपा के भृष्ट रवैया को उजागर करते हुए लगभग छः माह हो गया भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ मे आई है तब से लूट खसोट चोरी हत्त्या आदि चरम पर कोई रोक टोक नही जो जैसे करे अभी अभी सारंगढ़ व्यापारी की घटना देख लो वही शिक्षा का स्तर मे गिरावट स्वस्थ हर क्षेत्र मे विफल नजर आ रहीं वही काँग्रेस की राज मे सब वर्ग खुश थे वहाँ तो भाजपा शाशन विष्णु की रिमोट सरकार खुद कठपुतली बन के बैठी है इशारे पर नाच रही और आय दिन बिजली की कटौती बार बार न ग्राम के लोग न शहर के लोग खुशी है सब दुखी उसके बाद बिजली की बिल मे भी बीस प्रतिशत बढ़ा दिया जिससे उपभोक्ताओ परेशान इसी को ध्यान मे रखते हुए चेतावनी स्वरूप सांकेतिक धरना का आयोजन ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के द्वारा रखा गया यदि व्यवस्था नही सुधारा गया और कटौती भी बन्द नही किया गया तो होगा उग्र आंदोलन धरना स्थल मे खूब सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

धरना स्थल से तहसील आफिस तक पैदल जाकर काँग्रेसीयो के द्वारा भाजपा सरकार के विरोधी नारे लगाए भाजपा सरकार होश मे आवो बढ़ा बिल फैशला वापस लेना होगा , बीजेपी मुर्दाबाद, बिजली कटौती बन्द करना होगा करना होगा ऐसे विरोध मे नारे लगाते हुए तहसील ऑफिस जाकर कलेक्टर के नाम तहसील दार को ज्ञापन दिया गया तहसील दार की अनुपस्थिति मे स्टॉक को दिया गया ।
आज के धरना प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश प्रतिनिधि पार्षद श्री शरद यादव, ब्लॉक कांग्रेस सरिया के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, हिमांशु पानीग्राही, नेमु सेठ, नरेंद्र डनसेना, राकेश डनसेना, राजेश प्रधान, सतीश महाराज, ईश्वर वैष्णव,रूप डनसेना,रवि, निखिल डँनसेना एन एस यू आई अध्यक्ष बेद चौहान युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय बारीक, संजय प्रधान,अग्नु पटेल, आश्वन कठलाने, उपेंद्र पातरे, खेमराज नायक, लक्षमन पटेल, रविशंकर सारथी,आदि शामिल थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button