कानूनक्राइम

सरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 01अवैध शराब तस्कर,आरोपी से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

सरिया:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिया गया है जिस पर अमल करते हुए अति.पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन पर दिनांक 09-07-24 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर सूचना मिला कि सांकरा का एक व्यक्ति ओडिसा से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम बोरिदा आने वाला है की मुखबिर  सूचना पर गवाहों के साथ  मुखबिर के बताए स्थान बोरिदा तालाब मेन रोड मे जाकर  घेराबंदी किया गया जो एक व्यक्ति दो सफ़ेद प्लास्टिक जरीकेन  में  प्रत्येक केन में पांच -पांच लीटर कुल 10 लिटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रु के साथ पकड़ा गया।

जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश देहरी पिता माल देहरी उम्र 37 वर्ष साकिन सांकरा थाना सरिया  जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 बताया जिसे शराब के संबंध में नोटिस देने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया कि उक्त 10 लिटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रू.को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा- 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के निर्देश पर जेल दाखिल किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव प्र आर0 सुरेन्द्र सिदार , अर्जुन पटेल, आर0 राजकुमार,नर्मदा,अमर खूंटे शामिल रहे !

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button