
आज 15 अगस्त को स्कूल के अध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पाणिग्राही ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला।

हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

आजादी के महापर्व पर अध्यक्ष श्री पाणिग्राही ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में बताया,तथा विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीर सिपाहियों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मपाल पटेल उप प्राचार्य आशिष पाणिग्राही, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुचारू रुप से संचालन करने वाले अवधराम बेहरा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मुख्य भूमिका रही है।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष चूड़ामणि पटेल जयरतन पटेल, उग्रसेन साहू, ईश्वर साहू ,विद्यालय के समिति सदस्य श्रीमती आकांक्षा अवधराम बेहरा श्रीमती जान्हवी साहू ,उग्रसेन पटेल,पनिकराम सिदार , हरिशंकर सिदार, सीताराम पटेल, भुवनेश्वर पटेल एवं गांव के गणमान्य अतिथि एवं पालकगण भी उपस्थित रहे।






