कानूनक्राइम

स‌ट्टा प‌ट्टी लिखते दांव में लगे नगदी रकम 2570 रूपये एवं 02 नग मोबाइल के साथ 02 आरोपी को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरिया:- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में आज दिनांक 20/8/2024 को श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं श्रीमान् एस.डी.ओ.पी. महोदय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम देवगांव बाजारचौक के पास कुछ लोग अंको में रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहे हैं। उपरोक्त सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु मौका स्थल ग्राम देवगांव बाजार चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी किया गया जो मुखबीर द्वारा बताये अनुसार मौके पर आरोपीयान- 1. संजय नायक पिता शुकलाल नायक उम्र 28 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ ग) 2. जीतराम पटेल उर्फ जीतु पटेल पिता स्व० लोचन प्रसाद पटेल उम्र 31 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) को स‌ट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया जो उनके कब्जे से रूपये पैसों में दांव लगा सट्टा पट्टी, नगदी रकम 2570 रु० एवं 02 मोबाईल फोन तथा 01 डाटपेन को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क० 128/2024 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, स०उ०नि० कलीराम कुर्रे, प्र आर भुवनेश्वर पंडा,सत्यम आरक्षक- राजकुमार साव,प्यारे साहू,अनुज का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button