कानूनक्राइम

एफआईआर दर्ज होने के दो माह बाद भी नहीं की गई कोई कार्यवाही? पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार…पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पोरथ के रहने वाले पीड़िता घरजोगी चौहान ने सारंगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता का कहना है कि उनके द्वारा सरिया थाने में 16.7.2024 को मीरा मांझी पिता कृतन मांझी के विरुद्ध मारपीट और गाली गलौज का मामला दर्ज कराया था इस मारपीट में पीड़िता के सर में 17 टांके लगे है जिसका फोटो वीडियो होने पर भी सिर्फ मामूली धाराओं पर एफआईआर दर्ज किया गया है..आखिर?

और आरोपी पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा यह भी बोला जाता है की जाओ तुम मेरी क्या उखाड़ लिए। जिससे वह डरा हुआ महसूस कर रही है इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों के द्वारा आश्वासन मिलने पर पीड़िता ने जल्द ही कार्यवाही की मांग की है ।

अब एसपी साहब इस पर किस तरह संज्ञान लेंगे यह तो देखने वाली बात होगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button