
बरमकेला/सुधीर चौहान:- बरमकेला विकाशाखंड अंतर्गत शा उ मा वि लिंजिर में आज 14 सितंबर को हिन्दी दिवस का अयोजन किया गया।
विविधताओं से भरे इस देश में,लगी भाषाओं की फूलवारी है। इनमें हमको सबसे प्यारी,मातृभाषा ‘हिंदी ‘हमारी है।

इस वाक्य के साथ सर्वप्रथम रमेश कुमार पटेल व्याख्याता अंग्रेजी द्वारा हिंदी भाषा के विकास यात्रा, हिंदी भाषा की उपभाषाएं, बोलियों , भाषा के रूप आदि के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से बताते हुए हिन्दी के महत्व को बताया गया साथ ही उन्होंने हिन्दी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसके संबंध में जानकारी दिए।

इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने भी हिन्दी भाषा के संबंध में अपने अपने भाव व्यक्त किए। विद्यालय के उप शाला नायक रामेश्वर सिदार (कक्षा 11 वीं),रोहन चौहान (कक्षा 9 वीं), परमानंद पटेल (कक्षा 12 वीं) ,प्रियंका पटेल (कक्षा 10 वीं), के द्वारा हिन्दी दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया गया इसके साथ- साथ आशीष पटेल (कक्षा 10 वीं) द्वारा देश के महान विभूतियों ने के उद्धरण,धनेश्वर सिदार (कक्षा 11 वीं) हिन्दी के रोचक तथ्य पर प्रकाश डाला गया और हिमानी राणा (कक्षा 10 वीं), गुरुवारी खड़िया (कक्षा 9 वीं), सुमन पटेल (कक्षा 9 वीं), प्रतिमा पटेल (कक्षा 10 वीं), संगीता पटेल (कक्षा 11 वीं) ने अपनी कविताओं के माध्यम से हिन्दी भाषा का गुणगान किया।

कार्यक्रम के अंत में अभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में हिन्दी में ही बातें करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के साथ प्रभारी प्राचार्य कदम कुमार पटेल (व्याख्याता गणित),शशिकुमार स्वर्णकार (व्याख्याता संस्कृत), रमेश कुमार पटेल (व्याख्याता अंग्रेजी), श्रीमती माधुरी सिंह (व्याख्याता राजनीति विज्ञान), अंजली कुर्रे (व्याख्याता जीव विज्ञान), मंजूषा पोर्ते (व्याख्याता वाणिज्य), परमेश्वर प्रसाद साहू (व्याख्याता अर्थशास्त्र), श्रीमती स्मृतिरेखा खड़िया (भृत्य) उपस्थित थे।








