
पुसौर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर में 23 जून को जनसंघ के संस्थापक, महान विभूति, प्रखर राष्ट्रवादी, सच्चे देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण हेतु उनके योगदानों को याद करते हुए “श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें ” के गगन भेदी नारों के साथ भाजपा मंडल पुसौर के समस्त कार्यकर्ताओ ने उनके स्थिर चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए उनको श्रृद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल पुसौर के अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, “संकल्प से सिद्धी की ओर ” कार्यक्रम के सह संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के महामंत्री मनोरंजन साहू, “श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस ” कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल, नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष उमेश साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, भाजपा मंडल पुसौर के महामंत्री डिग्री लाल पाईक, मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष लेकरू देहरी, नगर पंचायत पुसौर के वरिष्ठ पार्षद बलराम संवरा,भाजयुमो पुसौर के महामंत्री अविनाश गुप्ता, भाजयुमो जिला रायगढ़ के कार्य समिति सदस्य विवेक गुप्ता, पुसौर नगर पंचायत के वरिष्ठ नेता विजय महाना , महालोई के सरपंच तरूण प्रधान,भाजपा मंडल पुसौर से श्रवण नायक उपास्थित रहे। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को क्रमशः मंडल के प्रत्येक मतदान केन्द्र में आयोजित किया जाएगा।






