
सरिया/सुधीर चौहान:- नया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अंतर्गत बरमकेला ब्लाक सरिया तहसील के समीपस्थ बिलाई गढ़ अ पंचायत के गाँव छुहीपाली मे हर साल की तरह इस साल भी शारदा समिति छुहीपाली अ कबड्डी समिति के द्वारा तीन दिवसीय 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रो कबड्डी खेल का आयोजन रखा गया है जिसका की आज 26 दिसंबर को आज ग्राम छुहीपाली मे शाम 4 बजे इस कबड्डी खेल की शुरुवात हो गया आसपास व दूर से खेल प्रेमी खेलने के लिए आ रहे है देखना यह है की कौन सी कहा की टीम प्रथम इनाम के हकदार होगी। छुहीपाली कबड्डी मे चतुर्थ इनाम तक रखा गया है जिसमे प्रथम इनाम के रूप मे 15000 रु व द्वितीय पुरस्कार के रूप मे 7500 रु रखा गया है तीसरा 5555 रु वही 3333 रुपया चतुर्थ इनाम के रूप मे रखा गया है जिसमे खिलाडियों के लिए आयोजन समिति के द्वारा प्रवेश शुल्क के रूप मे 300 रुपया रखा गया है वही बता दे की कामेंट्रि के रूप मे शुद्ध देसी छत्तिसगढ़िया शिक्षक गजानंद चौहान अपनी मिठी मिथी बोली कमेंट्री कर दर्शको का खिलाडियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

आज तारीख 26 को दोपहर को अतिथियों के द्वारा कबड्डी मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे उग्रसेन साहू, भुवनविजय मालाकार,अग्नु पटेल, सरपंच प्रतिनिधि शिव चौहान व छुहीपाली के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी मे नारियल तोड़ पूजा कर फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए आग्रह किये की मैच का रोचक आनद शांति पूर्ण ढंग से उठावे। आज का उद्घाटन कबड्डी मैच नौघटा विरुध छुहीपाली के मध्य खेला गया अतिथियों के द्वारा मैदान मे पहुंचकर परिचय देते हुए खेल प्रारंभ कराये आज के खेल मे नौघटा विजयी रहा खेल मैदान दर्शको से भरा हुआ था मुख्य अतिथि उग्रसेन साहू ने अपने दो शब्द उद्बोधन मे बताये की ग्रामीण स्तरीय कबड्डी खेल का आयोजन छुहीपाली के द्वारा हर वर्ष किया जाता है वही खिलाडियों को खेल भावना से खेलने की अपील व दर्शको को शांति पूर्ण मैच का आनद लेने हेतु प्रेरित किये एवं खेल निर्विघ्न रूप से संपन्न हो यही कामना के साथ छुहीपाली शारदा समिति व छुहीपाली ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दिये।
आज के कबड्डी के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप मे उग्रसेन साहू, भुवनविजय मालाकार, अग्नु राम पटेल, शिव चौहान, बोधरामं,झनकराम छुहीपाली के बुजुर्ग बच्चों ग्रामीणों खेल प्रेमी शारदा समिति के सभी सदस्य गन छुहीपाली के आयोजन समिति व ग्रामीणों की उपस्थिति भारी संख्या मे रही।।






