कानूनक्राइम

शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान की अवैध रेत खनन पर कार्यवाही

रिगनी / खरौद टेम्पल शिटी शिवरीनारायण के महानदी से लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन हाइवा और ट्रेक्टर से रेत माफ़ियावो द्वारा किया जा रहा था जिसकी शिकायत नगर वासियों ने शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान को की शिकायत मिलते ही तहसीलदार अविनाश चौहान ने नायब तहसीलदार संजय बरेठ, आर आई किशोर सिदार पटवारी कोटवार सहित अपनी टीम बना कर आज तड़के सुबह महानदी बैराज के नीचे दबिश दी जिसमे 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर अवैध तरीके से रेत लोड कर रहे थे अधिकारियों की टीम को देख रेत माफ़ियावो में अफरा तफरी मच गई और अपनी अपनी गाड़ियों को लेकर भागने लगे जिसे तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों ने उन भाग रहे गाड़ियों दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की जिनमे उनके हाथों 7 ट्रेक्टर लगे और बाकी के रेत चोर भागने में सफल हो गए ।

तहसीलदार का कहना है कि जितने भी ट्रेक्टर भाग गए हैं उनका फोटो वीडियो हमारे पास है उसके माध्यम से पतासाजी कर उनके घर स पुलिस बल भेज कर गाड़ी मालिक सहित गाड़ी को थाने में लाया जाएगा मोके पर जप्त की गई सभी गाड़ियों को शिवरीनारायण थाने में खड़ी की गई है और खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही और तहसीलदार अविनाश चौहान द्वारा अवैध रेत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है उनके द्वारा जंहा जंहा से गाड़ियां नदी में उतरती हैं उन जगहों पर लोहे का बेरिकेट गड़ाया जा रहा है जिससे सिर्फ बाइक पर हो सकेगी इससे रेत चोर महानदी से रेत नही निकाल पाएंगे

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button