राजनीतिसामाजिक

डोंगरीपाली बाजार में कांग्रेसीयो ने सघन जंसपर्क कर डॉ मेनका के लिए मांगे वोट

सारंगढ़/ लोकसभा चुनाव कुछ दिन शेष रह गया है । कांग्रेस ने प्रचार प्रसार को तेज कर दी है।कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को डोंगरीपाली बाजार में जनसपंर्क कर रायगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह के लिए वोट मांगे। कांग्रेस 5 गारंटी को लेकर गांव गांव एवं बाजार तक पहुंचकर प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे है।

कांग्रेस सत्ता में आते ही हर गरीब परिवार के महिलाओं 8 हजार 333 रुपये,मजदूरों को उचित दर 4 सौ रुपए किसान कर्जा माफ व किसानों के लिए एम एस पी देश मे युवाओं को 30 लाख नॉकरी एवं जातिगत जनगणना जैसे कई वादा कर रहे हैं।और जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह कर रहे है। तत्कालीन छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के किये हुए कार्यो को भी जनता के सामने गिना रहे हैं। इस अवसर पर बरमकेला जनपद पंचायत के सभापति पुष्पराज सिंह बरीहा ,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे, जिला कांग्रेस कमेंटी के सचिव ठाकुर राम पटेल, सुवर्ण भोई,गोरेक दीप, पूरन सोना,गुरुदेव तांडी, के अलावा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button