
सरिया:विदित हो कि 27 मई को पूर्व नियोजित कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखपुरा के गौशाला परिसर में अंचल के 19 ग्राम पंचायत के लोगों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सुशासन तिहार का सफल आयोजन किया गया। जहां प्रशासन के प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर जनसमस्या से अवगत होकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किए।
इस अवसर पर जिला के नव पदस्थ कलेक्टर मैडम जी के आगमन से सभी लोगों में उत्साह का भाव दिखाई दिया।सर्व प्रथम कलेक्टर मैडम ने स्टेज में आने से पहले सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से भेंट वार्ता करते हुए महिला बाल विकास कल्याण के बीच पहुंच कर छः माह के नवजात बच्चे और माताओं के बीच अन्न प्रासन कार्य में सहभागी होकर नन्हें बच्चों को गोदी कर शुभाशीष अर्पित किए जो कि इस सुशासन तिहार का सबसे मुख्य उद्देश्य की पूर्ति परिलक्षित हुआ।
तदोपरांत जैसे ही कलेक्टर मैडम मंच में विराजित हुए तब राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेन्द्र चौहान सह उनकी धर्म पत्नी मीना चौहान ने फ़लदार – छायादार सह औषधि युक्त पौधा भेंट कर अपने विद्यालय आने का आग्रह किया।
इस नवाचारी अभिनव पहल से बड़े ही प्रसन्न मुद्रा में स्वागत भेंट सह आग्रह को स्वीकार करते हुए कलेक्टर मैडम ने प्रकृति प्रेमी शिक्षक को धन्यवाद दी।






