आस्थाकार्यक्रमसामाजिक

विश्वासपुर में शुरू हुई राधाष्टमी पर्व की तैयारी,राधामाधव मंदिर में धूमधाम से मनेगा लाडली का जन्मोत्सव

कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु भक्त जनों की जुटने के आसार

सरिया:- ब्रज की आराध्य और भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय श्री राधा रानी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने के लिए नवनिर्मित राधामाधव मंदिर विश्वासपुर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां वृषभानु दुलारी राधा रानी के जन्मोत्सव को खास बनाने हेतु आश्रम निर्माण समिति की बैठक उपरांत अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राधा रानी का होगा पंचामृत अभिषेक

नवनिर्मित श्री राधामाधव मन्दिर विश्वासपुर में वृषभान दुलारी राधा रानी के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है और धर्मानुरागियों भक्त जनों को जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया गया है।   23 सितम्बर को दोपहर में श्री राधा अष्टमी के पावन पुण्य अवसर पर मंदिर में दूध,दही,घी,बूरा,मेवा, गंगाजल आदि से महाभिषेक किया जाएगा।
साथ ही राधा रानी को हल्दी लेपन के बाद श्रृंगार (पोशाक) धारण महिलाओं के द्वारा कराई जाएगी।

अष्ट प्रहरी नामयज्ञ के साथ होगा मृदंग (खोल) पूजन

राधा अष्टमी के पर्व पर विशेष रुप से इस वर्ष पहली बार मंदिर परिसर में लाडली राधा रानी के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष भक्तिमय वातावरण के मध्य अष्ट प्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भक्त गण मन्दिर की परिक्रमा करेंगे। जिससे उन्हें गोवर्धन की परिक्रमा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 
वहीं इस पावन अवसर पर मृदंग का पूजन कर उपहार भी भेंट किए जाएंगे।

जनसहयोग से हो रहा है वृन्दावन धाम आश्रम का निर्माण

मां चन्द्रहासिनी,मां नाथलदाई,मां चित्रोत्पला (महानदी) चन्द्रपुर के दक्षिणी तट पर ग्राम विश्वासपुर स्थित है और यहां जन सहयोग से ही वृन्दावन धाम के रूप में भव्य श्री राधामाधव आश्रम का निर्माण किया जा रहा है।
जिसमें श्री राधामाधव मंदिर,अखण्ड नाम जाप मण्डप,हनुमान जी मंदिर,अन्नपूर्णा देवी मंदिर,श्री शनि मंदिर,स्वागत द्वार जैसे अन्य निर्माण कार्य जन सहयोग से पूर्णता की ओर अग्रसर है। तथा ईश्वरीय कृपा से यह संभावना जताया जा रहा है कि आगामी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे

22 से 24 सितम्बर के बीच इस तीन दिवसीय राधारानी जन्मोत्सव कार्यक्रम में समूचे अंचल से लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालुजन एकत्रित होंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
इस संबंध में आश्रम निर्माण समिति के मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने बताया कि आश्रम समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक सम्पन्न हो चुकी है और सब लोग सफल आयोजन के लिए अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियों में जुट चुके हैं।
श्री पटेल ने बताया कि समस्त कार्यक्रम मंदिर के प्रधान एवं प्रमुख सेवायत,हरिनाम भिक्षुक गुरू श्री नरसिंह दास जी महाराज के पावन सान्निध्य में मनाया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button