
भिलाई:- खुर्शीपार थाना क्षेत्र में हुई लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक आरोपी किशन,ढोल,माजीद खान एवं मिथिलेश पाठक ने खुर्सीपार मैदान में उज्जवल जायसवाल को मिलने के लिए बुलाया जहां उससे 20 हजार की मांग की l उज्जवल जायसवाल के मना करने पर उसकी गाड़ी की चाबी निकाल कर खंजर से वार किया जिससे उज्जवल के शरीर में कई चोटे आई और खंजर टिकाकर आरोपियों ने उज्जवल जायसवाल की माँ से अपने क्यूआर कोड में 20 हजार रूपये डलवाए एवं जान से मारने धमकी भी दी l
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पताशाजी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी मस्जिद खान की तलाश जारी है l खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपियों से चाकू व मोबाइल जप्त कर धारा 309 A(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की l






