राजनीतिशिक्षासम्मानसरकार

लोकसभा में ऐतिहासिक एन्टी-पेपर लीक बिल पारित, मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता के नए युग का शुभारंभ : सौरभ नामदेव

रायगढ़ लोकसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक’ (Anti-Paper Leak Bill) का पारित होना भारत के करोड़ों युवाओं और प्रतियोगी छात्रों के लिए ऐतिहासिक एवं निर्णयकारी क्षण है। इस जनहितकारी एवं युवा-केंद्रित कानून का भाजयुमो रायगढ़ ने सहृदय स्वागत किया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो रायगढ़ के महामंत्री सौरभ नामदेव ने इसे देश और छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के समर्पण, निष्ठा और कठोर परिश्रम की बहुत बड़ी जीत बताया है। भ्रष्ट तंत्र और पेपर लीक सिंडिकेट पर सीधा प्रहार, वर्षों से गांव, गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले युवा दिन-रात एक कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन चंद भ्रष्ट तत्वों, कोचिंग माफियाओं और संगठित गिरोहों के कारण जब पेपर लीक होता था, तो युवाओं का मनोबल टूट जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने युवाओं के इस दर्द को समझा और एक ऐसा कठोर कानून बनाकर लाया है जो अब किसी भी भू-माफिया को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं देगा।सौरभ ने आगे कहा कि यह कानून न केवल अपराध को रोकेगा, बल्कि देश की परीक्षा प्रणालियों में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और युवाओं के खोए हुए विश्वास को पुनस्थापित करेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button