
सारंगढ़:- जिले के सेवा सहकारी समिति कनकबीरा के उपकेंद्र बोहराबहाल धान उपार्जन केंद्र के आफिसनुमा झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गया है। बोहराबहाल धान उपार्जन केंद्र में तीन-चार वर्ष से ही खरीदी होने के कारण यहां पक्का भवन कार्यालय नहीं बन पाया है। जब भी धान खरीदी होने पर लकड़ी और घास पुस एवं पॉलीथिन ढककर झोपड़ी बनाकर कार्यालय संचालित एवं खरीदी की जाती है।
आग लगने से लगभग दस हजार बारदाना एक मोटरसाइकिल एक सेट कंप्यूटर चार इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं झोपड़ी में रखे अन्य सामान भी जलकर राख हो गए यह घटना करीब रात के 1:00 बजे आसपास बताई जा रही है।






