कानूनसामाजिक

नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए हुई राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ में नगरपालिका आम निर्वाचन के मद्देनजर सोमवार को दोपहर 2.30 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एस के टंडन, तहसीलदार कोमल साहू, मनीष सूर्यवंशी, सांख्यिकी अधिकारी एस के सिंह, सहायक अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन के के स्वर्णकार सहित मास्टर ट्रेनर जे आर बंजारे, एस आर अजय, भगवान दास बसंत आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण बैठक में प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका, मतदाता सूची की प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन को राजनीतिक दल को उपलब्ध कराने, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर अधिकारियों, मतदान दल और एजेंट की नियुक्ति, चुनाव प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों को अवलोकन हेतु बुलावा पत्र जारी करने, मतदान केंद्रों का रूट चार्ट तैयार करने, आचार संहिता लागू, लाउड स्पीकर का उपयोग, कंट्रोल रूम की स्थापना करना, व्यय टीम की नियुक्ति, एमसीएमसी टीम का गठन, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लानिंग करने, आरटीओ से वाहन व्यवस्था करने, नाम निर्देशन पत्र जमा करने, प्रतीक चिन्ह आबंटन, नाम वापसी, महिला और पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी के संबंध में निर्देश, मतदान दिवस के पूर्व मतदान सामग्री का वितरण, मतदान के हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशन प्रदान करने, मतदान दल की वापसी, मतपत्र और मतपत्र के सहपत्र दस्तावेज का पृथक पृथक से स्ट्रांग रूम में संधारण, मतगणना दल, प्रभारी अधिकारी और मतगणना एजेंट की नियुक्ति, मतगणना का रिजल्ट जारी करने आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button