कानूनसम्मानसामाजिकसुरक्षा

जवानों के पराक्रम एवं बहादुरी से सुरक्षित बना हमारा राष्ट्र-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी



मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पूरा प्रदेश आपके परिवार के साथ, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सुरक्षा बलों के जवानों से कहा

उर्दना में आयोजित हुआ 6 वीं वाहिनी का 39 वां स्थापना दिवस

रायगढ़, 9 दिसम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज रायगढ़ के उर्दना में 6वीं वाहिनी के 39 वां स्थापना दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (छ.स.बल) उत्तर क्षेत्र सरगुजा श्री आरीफ शेख, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एसपी श्री दिव्यांग पटेल, कमांडेंट 6वीं वाहिनी निवेदिता पॉल, उप सेनानी श्रीमती सुरेशा चौबे उपस्थित रही। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता था, जिसमें हमारे वीर जवानों की शहादत नहीं होती थी।

इतनी दुर्भाग्यजनक स्थिति बस्तर के उन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को लड़ते देखा है। अपने प्राणों की आहुति लगाकर छत्तीसगढ़ और भारत की संप्रभुता की रक्षा की। उनकी शहादत के बाद उनके परिवारों की पीड़ा को भी महसूस किया है। ये निश्चित रूप से किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत दुखद क्षण होता है। हमारे सशस्त्र बल के जवान अपने प्राणों की आहुति देकर देवत्व से भी ऊंचे स्थान को प्राप्त करते हैं। इसलिए मनुष्य जीवन को नीचे एवं ऊपर जाने की भी असीम संभावना है। तो यह स्थान अपने प्राणों का देश के लिए शहादत देने वाले हमारे जवानों को ही मिलता है। इसलिए हमारे छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से माओवाद के खिलाफ लड़ते हुए जिन जवानों ने अपनी शहादत दी है, उनके शहादत को मैं नमन करता हूँ और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।


              दंतेवाड़ा, बस्तर जैसे क्षेत्रों में विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन या निजी व्यक्तियों को जब कुछ करना होता है तो सबसे पहले जरूरत होती है, वो है सुरक्षा पूर्ण परिवेश की, जो आप प्रदान करते हो। माओवादी गतिविधियों के कारण वहाँ विकास की कोई परिकल्पना नहीं कर सकते थे, लेकिन हमारे जवानों के बहादुरी एवं वीरता के कारण बस्तर में भी परिस्थितियां बदली और वहां विकास कार्यों को भी निरंतर गति मिल रही है। आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा एवं बस्तर में विकास के नए-नए मॉडल प्रस्तुत किए जा रहे है। जिसमें एजुकेशन सिटी, लाइवलीहुड कॉलेज, नन्हें परिंदे, प्रयास विद्यालय, सड़कों का निर्माण, डिजिटल इंडिया के कॉन्सेप्ट को बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाने जैसे विभिन्न कार्यों को किया गया है। हम विकासशील से विकसित राष्ट्र की दिशा में अग्रसर है, जिसकी बुनियाद हमारे जवानों द्वारा दी गई सुरक्षा से निर्धारित होती है। जवान सीमा में तैनात है और हम किसी भी देश को जवाब देने के लिए सशक्त है, हम देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। आज हमारा राष्ट्र सुरक्षित है जो हमारे जवानों के पराक्रम एवं बहादुरी से हो पाया है।


              प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बस्तर से इतना लगाव रखते हैं कि विभिन्न योजनाओं की शुरुआत उन्होंने बस्तर से की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी संपूर्ण ऊर्जा का प्रयोग करते हुए प्रदेश एवं देश की ताकत बने। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरा प्रदेश आपके परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी, इसके लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई बार ड्यूटी की अधिकता, कार्य की जटिलता एवं कठिन परिस्थितियों के कारण तनाव की स्थिति निर्मित होती है, उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक एवं कमांडेट उर्दना से कहा कि जवानों के बेहतर वातावरण देने सकारात्मक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाए। इसी प्रकार जो चीजें सशक्त बल एवं उनके परिवार के लिए जरूरी होगी, उसे मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्राथमिकता से साथ पूरा किया जाएगा। रायगढ़ और प्रदेश को नई ऊंचाई में पहुंचाने के लिए मिल कर कार्य करना है।


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया सम्मानित


6 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ के 39 वां स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तर रेंज-सरगुजा के 7 वाहिनी शामिल हुए। जिसमें दूसरी वाहिनी छसबल सकरी बिलासपुर, 6 वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़, 10 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सिलफिली, सूरजपुर, 11 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जांजगीर-चांपा, 12 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज बलरामपुर, 13 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मड़वारानी कोरबा एवं 18 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मनेन्द्रगढ़, कोरिया शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सशस्त्र बल के गतिविधियों से संबंधित झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र के साथ ही सशस्त्र बल परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवकों को विभिन्न कंपनियों का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button