कानूनक्राइमसामाजिक

हत्या के आरोपी का पता बताने वाले को मिलेगा 35000 इनाम आईजी और एसपी ने की घोषणा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के बरमकेला में कुछ महीने पीछे 10.11.2024 को नित्यानंद पटेल निवासी ग्राम लेन्ध्रा जो कबड्डी मैच देखने ग्राम कुम्हारी गया था। मैच देखने के बाद रोड पर अपने मोटर सायकल के पास खड़ा था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से आहत के सिर, कान के पास एवं गर्दन के पीछे भाग में 03-04 बार प्राण घातक हमला किया, जिससे आहत के सिर, कान के पास एवं गर्दन के पीछे गम्भीर चोट लगा है। प्रार्थी (आहत का भतीजा) के लिखित आवेदन पर से अपराध क्रंमाक 177/2024 धारा 109 (1) बी०एन०एस० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना दिनांक से आरोपी फरार है। उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव पतासाजी करने के उपरांत भी उनके बारे में अभी तक कोई पता नहीं चला है। घटना को गंभीरता से देखते हुए आई जी और सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) पल जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए व पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उद्घोषणा पत्र जारी किया गया । कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के बारे में, जो कोई ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा, जिसके आधार पर प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करायेगा, या सुचना देगा, उस व्यक्ति को उद्घोषणा के तहत् आई जी 30000( तीस हजार रुपये )और पुलिस अधीक्षक की ओर से 5000/- रूपये (पाँच हजार रूपये नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जायेगा बताने वाले व्यक्ति का पहेचान गोपनीय रखा जाएगा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अपराध को लगाम लगाने मे भरसक प्रयास कर रही

हर तरह की अपराध को रोकने सारंगढ़ बिलाईगढ़ की पुलिस भरसक प्रयास कर रही चाहे चोरी, डकैती, लूटपाट, शारब,गांजा, साइबर क्राइम जैसे अपराध पर लगातार जिले के थानो कार्यावही जारी है पुलिस आरोपी के साथ क्राइम नेटवर्क को तोड़ने मे लगी है

संपर्क हेतु दुरभाष नंबर

(1) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़-9479145801

(2) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, सारंगढ़ –7000046687

(3) थाना प्रभारी बरमकेला-9669582677

(4) पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़-9479193212

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button