कानूनसामाजिक

गोपाल राईसमील बरमकेला व जय भवानी बोंदा में प्रशासन का छापा

सारंगढ़/रामकुमार:- धान खरीदी केन्द्रों में बढ़ते हुए धान आवक के दबाव को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर एक टीम गठित की गई। जो राइस मिलर्स में जाकर छापामार कार्यवाही करेंगे । इसी कड़ी में बरमकेला क्षेत्र के जय भवानी राइस मिल ग्राम बोंदा विकासखंड बरमकेला फर्म के प्रोपराइटर जय प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया है । उक्त राइस मिल के भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान 23636.80 क्विंटल और चावल 1385 क्विंटल की जप्ती, बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत ना किए जाने के कारण बनायी गई । वहीं दूसरी ओर गोपाल राइस मिल, नपं बरमकेला का औचक निरीक्षण किया गया है ।

उक्त राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 913 क्विंटल धान का स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाया। जांच समय मिल स्वामी गोपाल अग्रवाल द्वारा बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत ना किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान 25402 क्विंटल और चावल 1513 क्विंटल को जप्त किया गया । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा बनाए गए टीम जिस में प्रखर चंद्राकर एसडीएम , चितरंजन सिंह जिला खाद्य अधिकारी, शनि पैकरा तहसीलदार, अनिकेत साहू सर डिप्टी कलेक्टर की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई जिससे राइस मिलर्स सक़ते में आ गये है ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button