
बरौद कालरी:- गत शनिवार को कोरबा जयप्रकाश कालोनी संघ कार्यालय में साधारण सभा में एस ईसीएल भटगांव, विश्रामपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी,यमुना कोतमा, सोहागपुर,हसदेव,जोहिला, रायगढ़,कुसमुन्डा,गेवरा,दीपका तथा कोरबा क्षेत्र से शताधिक जनरल कौंसिल के सदस्यों ने मुख्य चुनाव अधिकारी युगल किशोर सांडिल्य,सहायक चुनाव अधिकारी नवल किशोर पंडित के उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस इंटक केन्द्रीय अध्यक्ष के रूप में आगामी तीन वर्षो के लिए गोपाल नारायण सिंह और महासचिव के लिए जोहिला क्षेत्र के प्रीतम नाथ पाठक को निर्विरोध चुन लिया गया, सत्येन्द्र पाल सिंह ने सर्वप्रथम केन्द्रीय अध्यक्ष के लिए नाम का प्रस्ताव रखा समर्थन में सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में जिसके समर्थन में उठ खड़े हुए वहीं दूसरी ओर महासचिव पद की पारी आई तब कमलेश शर्मा ने जोहिला क्षेत्र के प्रीतम नाथ पाठक का नाम लिया जिसका समर्थन पूर्व महासचिव सम्पत शुक्ला ने किया और फिर जनरल कौंसिल के सभी उपस्थित सदस्यों ने पाठक का समर्थन किया तत्पश्चात केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह व प्रीतम नाथ पाठक को फूल मालाओं से लाद दिया गया बधाईयां व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया बहुत ही सरल व सहज तरीके से हुए दो पदो पर आगामी तीन वर्षो यानी सन् 10 जून 2026 तक यह केन्द्रीय कार्यकारिणी कार्य करेगी !

गोपाल ने सभी सदस्यों का जताया आभारनिर्विघ्न रुप से साधारण सभा में चुनाव संपन्न कराने के लिए और एक लम्बे संघर्षकाल में संघ के प्रति निष्ठा बनायें रखते हुए मुझ पर आप सबों ने जो विश्वास जताया है उसके लिए सभी जनरल कौंसिल के मेम्बरों का और चुनाव अधिकारियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि महासचिव के साथ मिलकर यथाशीघ्र अब नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे जिसमें सभी क्षेत्रों के जुझारू साथियों को उनकी योग्यता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जायेगी !
संघर्ष हमारा कभी कम नहीं होगा – पाठकअप्रत्याशित रुप से इतने बड़े पद से मुझे नवाजा गया है इसकी कल्पना मै नहीं किया था संघर्ष हमारा कभी कम नहीं होगा यह कहना महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए प्रीतम नाथ पाठक का है उन्होंने यह भी कहा कि 1992 से इस संगठन में काम कर रहा हूं मुझे इतने बड़े पद मिलने की उम्मीद नहीं थी इसलिए आप संघ के प्रति निष्ठा बनायें रखे एक दिन आप भी इस मुकाम पर पहुंच सकते है! साधारण सभा के प्रारंभ में सर्वप्रथम वंदेमातरम गीत के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया पहले सत्र के मुख्य अतिथि कमलेश यादव जिला पत्रकार संघ कोरबा के संरक्षक और केपी चन्द्रवंशी एनटीपीसी इंटक के विशिष्ट अतिथि ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये केन्द्रीय संघ कार्यालय में चुनाव अधिकारियों के साथ ही सभी अतिथियों का शाल व श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया!
साधारण सभा में रही इनकी उपस्थितिसत्येंद्र पाल सिंह,किशोर सिन्हा,संदीप सिंह शेखर, अब्दुल माजिद, एकेअंसारी,रमेश मिश्रा, गोपाल यादव,डीके मिश्रा, संतोष सिंह, अमरजीत सिंह, रविन्द्र सिंह,आर के तिवारी, सत्यप्रकाश, निर्मल चन्द्रा,राजू सोनी,रमेश कुशवाहा,रमेश तिवारी,एन के सिंह, रायबहादुर सिंह,डीएल ग्वालवंशी, गनपत चौहान,मुकेश मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के शताधिक जनरल कौंसिल के मेम्बरों की गरिमामय उपस्थिति रही !
सभा का संचालन भोजराम व आभार प्रदर्शन संदीप राय ने किया!






