शिक्षासरकारसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

खंडहर बना ग्राम छुहीपाली का स्कूल, शिक्षा बनी संघर्ष, स्कूल के बच्चों पर संकट

जहां बच्चे पढ़ते वहां छत से टपकता पानी,दीवारें दरक गई और पूरी क्लास एक कमरे में सिमटकर बैठती है।

रायगढ़:- रायगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छुहीपाली गांव का माध्यमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। आलम यह है कि छठवीं से आठवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित हो रही हैं, जहां ना बैठने की जगह है, ना हवा, ना रोशनी सिर्फ एक डर है छत गिरने का। एक तरफ सरकार भले ही शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हों, मगर हकीकत छुहीपाली जैसे गांवों में साफ दिख रही है। पर माध्यमिक स्कूल का मरम्मत आज तक शुरू नहीं हो पाया।

स्कूल की हालत इतनी खस्ता है कि अब मरम्मत करना भी संभव नहीं। एक ही कमरे में सभी कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। शिक्षक भी असहाय हैं और अभिभावक रोज चिंतित। बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा अब उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। चुकी थी लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। इस मामले को कई बार ग्रामसभा के बैठक में भी रखा गया मगर सरपंच तथा पंचायत के द्वारा इस मामले पर ध्यान ही नहीं दिया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button