
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बरमकेला में हो रहे निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन तरीके एवं प्राक्कलन के विपरीत किया जा रहा है, जिसके संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी से निर्माण कायों का स्टीमेट की मांग की गई थी, तथा विधायक सारंगढ़ के द्वारा भी दूरभाष के माध्यम से स्टीमेट उपलब्ध कराने हेतु कहा गया था परंतु आज पर्यन्त तक स्टीमेट प्रदान नहीं करने के विरोध में विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे विधानसभा सारंगढ़ एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार के अगुवाई में दिन सोमवार को नगर पंचायत बरमकेला का घेराव किया गया। जिससे सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। तथा शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन एवं घेराव संपन्न हुआ।

तत्पश्चात धान खरीदी की तिथि बढ़ाये जाने के संबंध मे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम तहसीलदार बरमकेला को ज्ञापन सौपा गया।

वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी अंतिम की तिथि 31/01/2024 निर्धारित है परंतु खराब मौसम एवं निर्वाचन कार्य होने के कारण से बहुत सारे किसान अपना फसल धान खरीदी केन्द्र तक नहीं ले जा पायें है तथा बिक्री नहीं हो पाया है। जिससे किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की तिथि को लिंकिंग सहित 15/02/2024 तक बढ़ाये जाने की मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया है।






