
बरमकेला:-बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नौघट्टा के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा की थी वो नवनिर्वाचित सरपंच बनते ही सपथ ग्रहण के पूर्व ही अपनी की हुई वादा पूरा कर रही है राशन वितरण ग्रामीण बहुत परेशान रहते थे जिसको लेकर चावल वितरण का काम पहले कर सभी को सुविधा उपलब्ध कराई।

अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुकन्या खाता खुलवाने प्रोत्साहन राशि ₹1100 रुपया सुनीति सारथी को कन्या रत्न की प्राप्ति पर प्रदान किया और बिजली के समस्या को तुरंत समाधान की और भी जितना घोषणा की है उनको तुरंत करवाने की वादा की है और अपने ग्राम पंचायत को विकास कराकर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाने ठान ली है।

नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती संगीता वीरेंद्र पटेल का कहना है कि वह अपने ग्राम पंचायत की हर एक व्यक्ति को मूलभूत और बुनियादी सुविधा को दिलाना उनका प्रथम योगदान रहेगा। इस कार्य में कार्यकर्ता अनिल सिदा,जोतराम पटेल, फूल चंदन, लखन पटेल, संतोष पटेल, दिवाकर पटेल, टेकचंद पटेल, भागीरथी पटेल, मुन्ना जायसवाल, दीपक जायसवाल, खेमनाथ पटेल, महेंद्र सारथी, और गांव के ग्रामीण उनके इस कार्य को लेकर काफी उत्साहित है और नव निर्वाचित सरपंच के कार्य की भारी सराहना कर रहे हैं और ग्रामीण बहुत खुस है की हमने ऐसे सरपंच को चुना है जो हमारे हर सुख दुख में हमारी साथ देगी।







