कानूनक्राइम

अवैध गांजा परिवहन पर थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही

250 किलोग्राम गांजा के तस्करी में पूर्व में दर्ज अपराध में शामिल गांजा सप्लायर को ओडिसा से किया गिरफ्तार

आरोपी का नाम – द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी पिता घनश्याम खटुआ उम्र 32 वर्ष साकिन रूण्डिमहुल थाना कण्टामाल जिला बौध (ओडिसा)

सरिया:- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरिया द्वारा  दिनांक 27.06.2024 को मुखबीर की सुचना पर घटनास्थल सरिया भठली चौक के पास एक सफेद रंग का एसएमएल माजदा वाहन कमांक सी०जी०-07 बी०आर० 9667 में आरोपी उदय नारायण कछवाहा पिता राकेश कछवाहा उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड न० 2 खैया मोहल्ला हिन्दोरिया थाना दमोह, जिला दमोह म०प्र० के कब्जा से वाहन के पीछे डाला में खाली कैरेट, व पत्ता गोभी के निधे छुपा कर रखा हुआ 250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला था मौके पर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर मामले में अब तक 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर चालानी कार्यवाही किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त उनके अन्य साथियों एवं गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों की जानकारी एकत्र कर 01 आरोपी गांजा सप्लायर द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी पिता घनश्याम खटुआ उम्र 32 वर्ष साकिन रूण्डिमहुल थाना कण्टामाल जिला बौध (ओडिसा) को ओडिसा राज्य से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसे आज दिनांक 03.03.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
आरोपियों से अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में इंड टू इंड  विवेचना करते हुए संलिप्त अन्य आरोपियों एवं गांजा खरीदी बिक्री संबंधी लेनदेन की फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन भी की जा रही है l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button