कानूनक्राइमसामाजिक

ग्राम पं. बेंगची मे फर्जी बिल बाउचर लगाकर,सरकारी पैसा का कर लिया गबन,पत्नी व भाई बहु के नाम राशि आहरण,हुआ लिखित शिकायत

बरमकेला:- जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेंगची मे इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है, बेंगची सरपंच इस समय कांग्रेस का बड़ा नेता होना बताया और रौप दिखाकर लाखो रुपया का गबन भी किया, सरपंच अपने आप को सत्ताधारी होने की बात कहकर कांग्रेसी नेता के आड़ मे भ्रष्टाचार करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहा और कई स्थानीय कांग्रेस नेता को बदनाम करने मे कोई कसर नहीं छोड़ा है। बेंगची सरपंच एक तथा कथित कांग्रेसी बताया जा रहा है और कांग्रेस पार्टी मे किसी तरह का पद भी नहीं दिया गया है। आपको बता दे की पंचायत राज अधिनियम पृष्ठ क्रमांक 74 पर स्पष्ट तौर पर नियम दर्शाया गया है कि, पिता, माता, भाई, बहिन, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, सास, ससुर, साला, बहनोई, देवर, साली, भाभी, ननद, देवरानी, जेठानी, दामाद या पुत्र, बधु के नाम से राशि आहरण नहीं कर सकता।

फिर भी सरपंच ने बेखौफ़ होकर उनके पत्नी रेवती साहू के नाम से 16 दिसंबर 2020 को मोटरपम्प मरम्मत एवं सफाई कार्य का राशि बियानबे हजार छै सौ रुपया, पानी टंकी सफाई कार्य का राशि और भाई बहु मीना साहू को भुगतान 48 हजार तीन सौ रुपए का आहरण किया गया है। पंचायत भवन मरम्मत कार्य का राशि मीना साहू के नाम 40 हजार रुपए, 29 अगस्त 2021 चौपाल मरम्मत कार्य कि राशि का भुगतान भाई बहु मीना साहू 50 हजार कि राशि का आहरण, नाली एवं गली साफ सफाई कि राशि का भुगतान सरपंच पत्नी रेवती साहू के नाम 20 हजार कि राशि का आहरण किया गया है। जिससे यह कृत्य पंचायत राज अधिनियम धारा 40 के अंतर्गत आता है। और अब यह देखना लाजमी होगा कि विभागीय अधिकारी इस विषय पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करते हैं या ठन्डे बस्ते मे डाल दिया जाएगा, अगर इस विषय पर और गहन जाँच होगी तो बड़ी भ्रष्टाचार उजागर होगा, इस विषय पर जल्द ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर, जिला सीईओ, एसडीएम सारंगढ़ एवं जनपद सीईओ के समक्ष शिकायत भी किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button