राजनीतिसंगठन

हजारों की संख्या में हुआ विधायक कार्यालय का घेराव
विरोध में उमडता जनसैलाब नगर में चर्चा का विषय

सारंगढ़: दिनांक 8 सितम्बर दिन शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार सारंगढ़ भाजपा के द्वारा विधायक कार्यालय घेराव कार्यक्रम तय किया गया था। उक्त आंदोलन में हुए उमडे भारी जन सैलाब से नगर में चर्चा का विषय हो गया है कि लगातार हो रहे आंदोलनों से भाजपा निश्चित तौर पर कांग्रेस से आगे चल रही है और सभी स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने में पुरी तरह से सफल रही है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैण्ड के बगल स्थित पुराने दैनिक सब्जी मार्केट में सम्पुर्ण विधानसभा से भारी संख्या में भाजपाई एकजुट हुए तो वहीं भारी बारिश के बाद भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था। सारंगढ़ अंचल के मुख्य स्थानीय मुद्दों में विधायक कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था जिसमें दो हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुभाष जालान और जिला पदाधिकारियों के अगुवाई में उक्त आंदोलन शत प्रतिशत सफल हुआ। भारी बारिश ने दो बार आंदोलन में अवरोध उत्पन्न किया लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश खरोश के सामने बारिश भी फीका साबित हुआ।

भाजपा नेताओं ने उठाया जुआ सट्टा और शराब सहित किसान सम्मान निधि का मुद्दा

मंचीय उद्बोधन व कार्यक्रम के दौरान पुर्व विधायक शमशेर सिंह, पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक, भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, मनोज लहरे, प्रदेश मंत्री हरिनाथ खुंटे, दीनानाथ खुंटे समेत सभी अग्रिम पंक्ति के नेताओं ने इस भुपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं उद्बोधन के दौरान नेताओं ने जुआ सट्टा अवैध शराब समेत दर्जनों मुद्दों को जनता के समक्ष रखा। उक्त आंदोलन में कांग्रेस सरकार की कमियों को गिनवाया गया। जिस प्रकार से पीएम आवास में लोगों को तकलीफें हो रही है। जिस प्रकार से जिला निर्माण के साल भर बाद भी कोई जिला कार्यालय सारंगढ़ में नही है। जिस प्रकार से किसानों के नाम पर फर्जी ऋण चढ़ाए जाते हैं। कैसे किसान अपने सम्मान निधि से वंचित हो जाता है। सड़कों की हालत किस प्रकार से बदहाल है। आखिर तेंदुपत्ता संग्राहकों को किस प्रकार से बोनस प्रदान नही किया जाता है। आखिर सरकार में बैठे लोग किस प्रकार से जुआ सट्टा और अवैध शराब का कार्य कर रहे हैं। उक्त सभी बिंदुओं में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा प्रकाश डाला गया और कांग्रेस विधायक को कटघरे में खड़ा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अजय गोपाल ने किया। कार्य कर्ताओं के द्वारा पुरे आंदोलन के दौरान उत्तरी जांगडे और भुपेश बघेल मुर्दाबाद के गगनचुंबी नारे लगाए गए।

विधायक अपने कार्यालय से जानबुझकर गायब- सुभाष जालान

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने विधायक कार्यालय घेराव के पश््चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज के घेराव की विधिवत सुचना शासन प्रशासन और सभी आला अधिकारियों को पहले से प्रदान की गई थी। इसके पुर्व 10 माह पहले जब भाजपा की मातृत्व शक्तियों ने महिला हुंकार रैली के दौरान विधायक निवास का घेराव किया था तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं कों चुड़ियों फंेंक कर मारी गई थी तो वहीं एक बार भाजयुमो कायकर्ता को घेरकर तथाकथित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा मारपीट की गई थी। लेकिन कहा जाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही। यही वजह है कि आज सत्य की जीत हुई। भाजपा के सत्यवादी कर्मठ विशाल जनकारंवा के सामने विधायक ने घुटने टेक दिये और जानबुझकर अपने कार्यालय से नदारद रही। नैतिक तौर पर यह भाजपा की प्रचंण्ड जीत है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट्र विधायक का जाना तय है। इस भारी बारिश के बाद भी जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं की भीड़ रही वह पुरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रैली में ना सिर्फ उत्साह दिख रहा था बल्कि इस सरकार के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला है। भारी बारिश में भी 70-70 साल के बुजूर्ग रैली में शामिल थे। भारत माता चौक, नंदा चौक और जय स्तम्भ चौक होते हुए जब रैली जा रही थी तो नगर वासियों के मन में एक ही ख्याल आया कि इस बार परिवर्तन तय है। उक्त बातें जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के द्वारा कही गई।

सारंगढ़ नगर मंडल ने किया इंतजाम और सभी मंडलों का रहा सहयोग

आज के आंदोलन में मंच व्यवस्था, नाश्ता व्यवस्था समेत कई व्यवस्थाएं सारंगढ़ नगर मंडल के द्वारा की गई थी जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत मंडल पदाधिकारियों का सहयोग रहा तो वहीं आंदोलन में केडार मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहु, सालर मंडल अध्यक्ष रवींन्द्र पटेल, कोसीर मंडल अध्यक्ष भुषण चंद्रा, भेडवन मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे, बरमकेला मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल, लेन्ध्रा मंडल अध्यक्ष भुतनाथ पटेल समेत उनकी पुरी टीम का सहयोग रहा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के अगुवाई में युवा मोर्चा की टीम भी मुस्तैद रही तो वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की मातृत्व शक्तियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। इनके अलावा जिला पदाधिकारियों का उल्लेखनीय नेतृत्व रहा। आंदोलन एवं विधायक निवास घेराव के बाद कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button