कानूनक्राइम

20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपीयों को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार



सरिया:- प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीयों का नाम पता 1. प्रेमलाल साव पिता जलसाय साव 24 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) 2. अरूण कुमार भोय पिता रूकमन भोय उम्र 34 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)

जप्ती 1. बीस लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 4000 रू0 2. एक पुराना मो० सा० हीरो एच०एफ० डिलक्स क० ओडी 17 डी 6054 कीमती 20000 रु०

मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री आंजनेय  वार्ष्णेय) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) एवं श्रीमान् उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में दिनांक 23.04.2025 के रात करीबन 09:00 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम रिसोरा, बाजार चौक, मेन रोड के पास आरोपियान- 1. प्रेमलाल साव पिता जलसाय साव 24 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ0ग0) 2. अरूण कुमार भोय पिता रूकमन भोय उम्र 34 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के अपने मो० सा० हीरो एच०एफ० डिलक्स क० ओडी 17 डी 6054 में भारी मात्रा में बिकी हेतु अवैध कच्ची महुआ शराब रखे है। उपरोक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम रिसोरा, बाजार चौक, मेन रोड के पास जाकर रेड कार्यवही किया गया जो वहां पर आरोपियान- 1. प्रेमलाल साव पिता जलसाय साव 24 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) 2. अरूण कुमार भोय पिता रूकमन भोय उम्र 34 वर्ष साकिन कंठीपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जा से उनके आधिपत्य के मो०सा० में रखे दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ जुमला 20 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 4000 रू० एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक पुराना मो०सा० हीरो एच०एफ० डिलक्स क० ओडी 17 डी 6054 कीमती 20000रू0 को उनके पेश करने पर जप्त कर उन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपीयों के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क0-62/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 24.04. 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में स०उ०नि०- सुमन कुमार चौहान, आरक्षक दिलीप स्नेही, अनुज सिदार, श्रवण टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button