कानूनराजनीतिसामाजिक

विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव बना नगर पालिका

रायगढ़ (रोशन यादव  जिला ब्यूरो):- विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव अब विकास की नई गाथा लिख रहा है और लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो चला है विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है जिससे अब नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा मिल चुका है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम पहुंचे थे जहां पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की थी जिस पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।

विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर मैंने नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button