कांग्रेसछत्तीसगढ़भाजपाराजनीतिसंगठन

बरमकेला में भाजपा को झटका! कद्दावर भाजपा नेता मोहम्मद वाहेद खान ने थामा कांग्रेस का हाथ, दीपक बैज की मौजूदगी में किया प्रवेश

सारंगढ़ आगमन पर कांग्रेस में शामिल हुए मोहम्मद वाहेद खान, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

सारंगढ़/बरमकेला। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर दल-बदल की हलचल देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता माननीय दीपक बैज के सारंगढ़ आगमन के दौरान नगर पंचायत बरमकेला के कद्दावर भाजपा नेता मोहम्मद वाहेद खान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

दीपक बैज के समक्ष मोहम्मद वाहेद खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर से बरमकेला क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मोहम्मद वाहेद खान को बरमकेला क्षेत्र में भाजपा से जुड़े एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे में उनका भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस राजनीतिक बदलाव को आगामी दिनों में बरमकेला क्षेत्र की सियासत पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव के नजरिए से भी देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस में उनकी नई राजनीतिक पारी क्षेत्र में पार्टी को कितनी मजबूती प्रदान करती है।

बरमकेला की राजनीति में इस दलबदल के बाद सियासी समीकरण किस करवट बैठेंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button