आस्थासामाजिक

ग्राम पेंवरा के हरियज्ञ मेला में शामिल हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष व नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक

पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

भजन मंडली में किया गायन वादन,ढोलक की थाप पर झूम उठे ग्रामवासी

बरमकेला:- ग्राम पेंवरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 दिवसीय हरियज्ञ मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक जी शामिल हुए। जिसमें समस्त ग्राम वासियों में काफी उत्साह का माहौल रहा।

इस पावन बेला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष जी ने शामिल होकर पूजा अर्चना कर सभी का आशीर्वाद लिया और भजन मंडली के सम्माननीय सदस्यों व बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर भजन कीर्तन का आनंद लेते हुए स्वयं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ढोलक व गायन वादन किया जिसमें मेला प्रांगण पूरा संगीत से भाव विभोर हो गया।

कीर्तन मंडली के सभी साथियों ने भी उनकी ढोलक की थाप पर झूम उठे और सभी ने इस भक्तिमय व संगीतमय पल का आनंद लिया और जिला पंचायत उपाध्यक्ष का काफी सराहना किया। तत्पश्चात आदरणीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष जी ने आयोजनकर्ताओं व समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दिए।

इस पावन बेला में राजकिशोर पटेल महामंत्री भाजपा मंडल बरमकेला, वरुण पटेल मंत्री भाजपा मंडल बरमकेला, आशीष चौहान, जयकिशन पटेल अध्यक्ष भाजयुमो मंडल बरमकेला, मधुसुदन श्रीवास  जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भाजयुमो, खगेश्वर साहू, बद्री कोड़ाकू, सुनील सिदार, सूर्यांका यादव, अशोक सिदार, दीनबंधु पटेल,मनोज चौहान, सुरेश पटेल सभी शामिल हुए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button