
घरघोड़ा:- प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोकरबुड़ा , राबो , गतगांव, हर्राडीह के ग्रामीण ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ मौके पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लैक डायमंड कंपनी के द्वारा उक्त भूमि पर आज भूमि पूजन किया जाना था जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद आज बैठक आहूत कर विरोध दर्ज करने की रणनीति तय थी और आज सुबह से ही समस्त ग्रामवासी महिलाएं पुरुष प्रस्तावित भूमि पर इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ग्रामीणों के विरोध की जानकारी पहले से प्राप्त होने की वजह से आज कंपनी के द्वारा भूमि पूजन टाल दिया गया है किंतु मौके पर ग्रामीण अपना विरोध दर्ज कर आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।






