शिक्षासम्मान

डिजेन्द्र कुर्रे के सम्पादन में अवध में राम पधारें है पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ

बसना — बसना अंचल के युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर आए दिन साहित्य में कुछ ऐतिहासिक कार्य करते रहते है। उसी में एक और उपलब्धि की राम भगवान के आगमन प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अवध में राम पधारें है पुस्तक राष्ट्रीय साझा संकलन का भव्य विमोचन बसना में शहीद वीर नारायण चौक में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार हीरो प्रकाश अवस्थी,नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, प्रेमचंद साव, आनंद चौहान के अलावा बसना के हजारों आम जनमानस उपस्थित रहें ।


इस काव्य संग्रह में देश के सुप्रसिद्ध 35 साहित्यकारों की रचना सम्मिलित है। जिसमें डॉ भगवत स्वरूप शुभम आगरा उत्तरप्रदेश, सागर सिंह भूरिया हिमाचल प्रदेश, बबली सिन्हा वान्या पटना बिहार, अ कीर्तिवर्धन मुजफ्फरनगर, बाकी छत्तीसगढ़ के कवि प्रेमचंद साव, आनंद चौहान, हेमंत खटकर, खगेन्द्र कुर्रे, मणिशंकर दिवाकर गदगद, बनारसी यादव, सावित्री सावि, विजय कन्नौजे, जलेश्वरी, गंगाशरण पासी, सुरेंद्र अग्निहोत्री, मोहन बंजारे, डॉ जयराम पटेल, अशोक बंजारे सुरेश चंद्रा, अश्वनी कोसरे प्रेरक, गीता उपाध्याय,शंकर सिदार, यशवंत चौधरी, रामसाय श्रीवास, अरविन्द श्रीवास, सुंदर डड़सेना, रामकुमार पटेल, वेद प्रकाश खांडेकर, अनिल जांगड़े, नरेन्द्र वैष्णव, कुमार कारनिक, तिलोत्मा पाण्डेय,अरविन्द सोनी, एवं जगबंधु यादव की रचनाएँ शामिल है।


विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल जी ने कहा की प्रभु श्री राम जी के ऊपर कविताएं लिखकर सनातन धर्म की रक्षा कर रहें है। आज देश नहीं अपितु विश्व अयोध्या का गुणगान कर रहें है। इस अवसर में विमोचन हो रहा है। संपादक डिजेन्द्र कुर्रे जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button