कानूनक्राइम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बार में 25 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को भेजा जेल

सरिया/बरमकेला – आबकारी विभाग सरिया ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बार में एक व्यक्ति के घर से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश पर, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सरिया व बरमकेला संयुक्त आबकारी टीम ने ग्राम बार निवासी अजय सहीस पिता गंगाधर सहीस के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक डिब्बा में 15 लीटर और एक प्लास्टिक बोरी में रखे गए 100 नग पॉलिथीन पाउच में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक लोकनाथ साहू, बरमकेला आबकारी उप निरीक्षक  रामेश्वर राठिया, आबकारी बिलाईगढ़ उप निरीक्षक हबील खलखो, मुख्य आरक्षक मोहन चौहान, सुरक्षाकर्मी मुकुंद चौहान, डोलनारायण यादव, नीता पटेल, विदया सिदार एवं ओम प्रकाश की विशेष भूमिका रही। विभाग की यह तत्परता अवैध शराब कारोबारियों के लिए चेतावनी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button