
गरियाबंद: – गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत ग्राम तौरेंगा के एक किसान के खेत में बीती रात एक गाय का तेंदुआ द्वारा शिकार कर पीछे के कुछ हिस्सा को खाकर खेत में छोड़ दिया है कुछ दिनों पहले आसपास दो बच्चों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ को देखा गया है। एसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों की भूख मिटाने के लिए यह शिकार किया है। ग्राम के मौलीपारा मोहल्ले से लगभग आधा किलो मीटर दूर गाय का शिकार बीती रात हुआ है।जबकि मोहल्ले वाले की माने तो जतमई मार्ग में लगभग 8 से 10 लावारिश गायों का झुंड बैठा हुआ था।और शिकार हुई गाय इन्हीं में से एक हैं,,सुबह जब किसान अपने खेत गया तो खेत में मरे पड़े मवेशी को देखकर ग्रामीणों को बुलाया फिर बिट गॉर्ड लोकेश श्रीवास को जानकारी दी गई मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराई गई तो यह मवेशी का कोई मालिक नहीं मिला जिस पर लावारिश मवेशी मानकर पंचनामा बनाया गया।
बता दें कि इस गांव के आसपास जंगली जानवरों की कमी नहीं है खासकर, तेंदुआ, भालू, हिरण , नील गाय ,लकड़बग्घा सहित शाकाहारी और मांसाहारी जंगली जानवरों की बहुतायत है पर शिकारियों की वजह से बीते कुछ वर्षों में लगातार शिकार से इन पशु पक्षियों की संख्या में काफी कमी आई है जानकारों की माने तो यहां के जंगली जीवो की तस्करी विदेशों तक है साथ ही यहां के हिरणों की शिकार करने शिकारी राजधानी से आते है।तथा अत्याधुनिक हथियारों से शिकार कर फुर्र हो जाते है।






