
रायपुर – राजधानी रायपुर में अपराध का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा…आज फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क इलाके में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद लाश देखी…
रायपुर के उरला क्षेत्र में मेटल पार्क के पास सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बोरी में लाश देखी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई होगी।युवक की पहचान रामा माड़ेक (उम्र 25 से 30 साल) के रूप में हुई है, जो उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद लाश को बोरी में छिपाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP, CSP समेत FSL की टीमें मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।






