
शक्ति:- नवीन जिला सक्ती थाना जैजैपुर की घटना है जहा ग्राम मलनी में रामायण मंडली प्रतियोगिता 24/02/2023 को आयोजन हुआ था। जिसमें कमल चंद्रा द्वारा फोन पर गायिका लक्ष्मी कंवर के तबला वादक विजय चौहान जो गाड़ा जाती का है जिसे हरिजन गाड़ा चमार बोलते हुए छुआ छुत जैसे शब्दों का उपयोग कर हमारे धर्म को भ्रष्ट कर दिया कहकर धमकाते हुए कहा गाड़ा जाती का अपमान किया गया जिससे गाड़ा समाज के पदाधिकारी व पीड़ित द्वारा जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
फिर भी एक माह के भीतर आरोपी कमल चंद्रा जैजैपुर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे पूरे प्रदेश के गाड़ा चौहान समाज के सभी जिला के पदाधिकारियों व नारी शक्ति द्वारा जैजैपुर थाना का घेराव कर अतिशीघ्र गिरफ्तार की मांग की गई अभी तक आरोपी कमल चंद्रा का गिरफ्तारी नहीं होना यह संदेह पैदा करता है कि कहीं राजनीतिक दवाब के कारण पुलिस के हाथ बंधे तो नहीं? आखिर आरोपी को किसका सरंक्षण मिल रहा है। जिसके कारण आज जैजैपुर थाना का घेराव पुरे प्रदेश भर के गाड़ा चौहान समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को करना पड़ा?

भीम आर्मी में किया भरपूर समर्थन..
आपको बता दे की भीम आर्मी ने चौहान गाड़ा समाज का भरपूर समर्थन किया और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की अगर कमल चंद्रा की एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।






