
समाधान शिविर में नागरिकों को मिल रहा सभी विभाग का लाभ: हेमलता चौहान
पुसौर/सुधीर चौहान: रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े हरदी में आयोजित सुशासन तिहार में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l


पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहे समाधान शिविर कार्यक्रम में विष्णु देव साय सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजना चलायें जा रहे है, उसके बारे में आम जनों को विभिन्न विभाग के द्वारा जानकरी दिया गया और जनताओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये जा रहे हैं l

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत नवजात शिशु बच्चों को कीट, हितग्राही किसानों को चेक, प्रधानमंत्री आवास की चाबी, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्कूल के नर्सरी कक्षा के बच्चों को बैग इत्यादि सामाग्री वितरण किये l कार्यक्रम में सफल मंच संचालन भुवनेश्वर चौहान गुरूजी द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक,जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, कोंड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, जनपद सभापति कृष्णा प्रधान, जनपद सभापति श्रीमती हेमालिनी प्रकाश गुप्ता, जनपद सभापति मुक्तेश्वर पंडा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता किसान मोर्चा गौरांग साव,


जनपद सदस्य प्रतिनिधि सतवीर सिंह सत्ते, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोरंजन साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान,पुसौर मंडल महामंत्री डिग्रीलाल पाईक, विजय गुप्ता, पुसौर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत गुप्ता,ग्राम पंचायत बड़े हरदी सरपंच जोगेंद्र चौहान सहित समस्त अधिकारी गण ,कर्मचारी गण, जनता गण, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l









